प्रधानमंत्री मोदी को अग्निपथ योजना प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने दी बधाई

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय सेना देश का गौरव है और देशवासियों का अभिमान है। भारतीय सेना के जवान हमारे हीरो हैं, रोल मॉडल हैं। युवाओं को भारतीय सेना से जोड़ने, देश की सीमाओं की सुरक्षा करने और भारत माता की एकता और अखण्डता की रक्षा करने के लिए आज अग्निपथ योजना प्रारंभ की गई है। ऐसे जवान जो अग्निपथ योजना में सेवाएँ दे चुके होंगे, उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अग्निपथ योजना जवानों को सेना से जोड़ने की अद्भुत योजना है। इस योजना को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी बधाई देता हूँ। इस सेवा से न केवल हम भारत माता की सीमाओं की रक्षा करेंगे, बल्कि 45 हजार युवाओं को देश की सेवा के साथ रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश सेवा के लिए आगे आये। परीक्षा दें, सफल हों और देश की सीमाओं की सुरक्षा करें। अपने जीवन को सफल और सार्थक करें। ऐसे जवान जो अग्निपथ योजना में सेना में भर्ती होकर चार साल सेवा दे चुके होंगे, उनको अग्निवीर कहा जाएगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry