कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ में हुआ प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के आदेशानुसार तथा प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला के अनुमोदन पश्चात जारी की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार आशुष सिंह वर्मा रायपुर, केके वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा, कामदेव जंघेल खैरागढ़-छुईखदानग-गुडई, गुलाबचंद चौधरी कोरिया, जगदीश सिंह सूरजपुर, सुनील मिश्रा सरगुजा, बुधराम वचवासी जशपुर, विकास दुबे बलरामपुर-रामानुजगंज, रामभगवान चंद्रवंशी मोहला-मानपुर चौकी, चमरा राम बघेल कोण्डागांव, उपेंद्र कुमार द्विवेदी मनेंद्रगढ़, चिरमिरी व भरतपुर के जिला अध्यक्ष घोषित किए गए।

इसी प्रकार रायपुर के अभिषेक मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष, वैभव शुक्ला रायपुर और सरजु प्रसाद धृतलहरे बिलाईगढ़ प्रदेश महामंत्री, रायपुर के एएस दास किसान कांगे्रस मीडिया प्रभारी बनाए गए। तनवीर आलम अकलतरा, श्रीमती शांति सिंह गौरेला-पेंड्रा, आशीष वर्मा रायपुर, भावगत साहू बेमेतरा तथा हिमांश जैन रायपुर को प्रदेश सचिव बनाया गया हैं।

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के सरगुजा से जिलाध्यक्ष चुने गए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। खाद्य मंत्री ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों के लिए विशेष रूप से काम कर रही है, ऐसे में नए जिलाध्यक्षों के पास एक बड़ी जिम्मेदारी है, किसानों तक सरकार की योजनाओं और लाभ को पहुंचाने का, और आशा करते है सभी नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अपने जिले और राज्य के कृषकों को उन्नति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry