मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन में तीन बच्चों के डूबने से हुए निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में पानी से भरे गड्डे में तीन बच्चों के डूबने से हुए निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि इस दु:खद समाचार से मन व्यथित और हृदय द्रवित है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।