नर्मदा लाइन से 20-21 को नहीं होगी पानी की सप्लाई

भोपाल
शहर के जिन इलाकों में नर्मदा पाइप लाइन से पानी की सप्लाई होती है। इन इलाकों में 20 और 21 जून पानी की सप्लाई नहीं होगी। इससे शहर की 30 फीसदी आबादी सीधे तौर प्रभावित होगी। निगम द्वारा बावड़िया कलां ब्रिज होशंगाबाद रोड के पास 1400 और 400 एमएम व्यास की पाईप लाइनों में लीकेज सुधार कार्य 20 जून सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। चूंकि लीकेज सुधार कार्य के कारण सोमवार को नर्मदा जलप्रदाय व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मंगलवार यानी 21 जून को आंशिक रूप से जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
यहां नहीं होगी सप्लाइर
नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा, मानव संग्रहालय, जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बैंक कालोनी, वसुंधरा कालोनी, एमपी नगर, शिवाजी नगर, अरेरा हिल्स, राजीव नगर, अर्जुन नगर, सीआई कालोनी, बोगदा पुल, न्यू सुभाष नगर, अफजल कालोनी, मोमेनपुरा, बाल विहार, अशोका गार्डन, राजेंद्र नगर, सेमरा, चांदबड़, नवीन नगर, डी ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड कालोनी, जनता क्वार्टर, शहंशाह गार्डन, गौतम नगर, रचना नगर , कस्तूरबा नगर, अशोका गार्डन, अशोक विहार, सेक्टर-ए, बी व अभिरूचि परिसर, पद्ममनाभम नगर, विकास नगर, ओल्ड सुभाष नगर, गोविंद गार्डन, विकास नगर, अन्ना नगर, बावड़ियाकला, मिसरोद, रोहित नगर, इंडस टाउन, सुरेन्द्र पैलेस, नारायण नगर, आरआरएल तिराहा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, सेंचुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9-ए, 9-बी, महेशमती, अरविंद विहार, बागमुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर, पिपलिया पेंदे खां, बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर, शक्ति विहार, समंवय नगर, अवधपुरी, खजूरीकला, न्यू शिव नगर, अलकापुरी, साकेत नगर 4-ए, 4-बी, 4-सी, आनंद नगर, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर, बिजली कालोनी, गदियापुरा, जेपी कालोनी, अशोक विहार, मानव विहार, बाल विहार, सूर्या कालोनी, रतनागिरी, काली 50, 60 व 100 क्वार्टर, सोनागिरी सेक्टर ए, बी, सी, प्रकाश नगर, इंद्रपुरी सेक्टर ए, बी,सी, सतनामी नगर, राजीव नगर सेक्टर-ए, अर्जुन नगर, भारत नगर जेके रोड, नरेला शंकरी, छत्तीसगढ़ लेबर कालोनी, अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी, गोविंदपुरा एरिया, कोलुआ, झील नगर, सेमरा, कैलाश नगर, कटारा हाउसिंग बोर्ड पूर्ण आदि।