गर्मी से अभी नहीं मिलेगी निजात, आपके शहर में कब आएगा मानसून

देश

 नई दिल्ली
 
मानसून का इंजतार कर रहे लोगों को अभी राहत के आसार नहीं हैं। एक तरफ देश के कई राज्यों में इन गर्मी पड़ रही है और साथ ही गर्म हवा भी चल रही है। तो वहीं कई जगहों पर हल्की बरसात जरूर हुई थी लेकिन इस बार मानसून में देरी की वजह से अभी बारिश हुई नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले समय में मौसम कैसे करवट लेगा। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिल्ली-एनसीआर में लगातार पिछले चार दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है, जिससे गर्मी कम हुई है और मौसम सुहाना हो गया है। बारिश का यह सिलसिला आगामी 21 जून तक जारी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग पहले ही जता चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक तीन दिन दिल्ली के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

इसके बाद भी आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इससे अगले सप्ताह भी गर्मी से राहत रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग ने यह भी बताया था कि यूपी में 20 से 25 जून के बीच मॉनसून दस्तक देगा। जबकि मध्य प्रदेश में 20 जून को मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और कई जगहों पर बारिश भी हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी अभी पूरी तरह से मानसून ने दस्तक नहीं दी है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हाल फिलहाल हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। वहां मानसून पूर्व की गतिविधियां आगामी चार-पांच दिनों के दौरान जारी रहेंगी। उधर पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और इससे सटे बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा और यह भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में हवा के रूख को बदल देगा। मानसून एक दिन पहले या एक दिन बाद सामान्य तिथि (27 जून) के आसपास दिल्ली पहुंच जाएगा।

हालांकि देश के कई हिस्सों में प्री मॉनसून बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप लक्ष्यदीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry