एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के टेलीमेडिसीन सेंटर का जयसवाल निको मे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल ने लोगों को जल्द स्वास्थ्य उपलब्ध कराने की दृष्टि से अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए जयसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिलतरा के स्टील प्लांट डिविजन में टेलीमेडिसीन सेंटर का शुभारंभ किया।

इस आयोजन में स्टील प्लांट के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में, जयसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जाइंट मैनिजिंग डाइरेक्टर, श्री रमेश जयसवाल के साथ एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल के फैसिलिटी डाइरेक्टर श्री नवीन शर्मा  ने रिबन काट कर इस टेलीमेडिसीन सेंटर का उद्घाटन किया। इस आयोजन में श्री संग्राम स्वैन (असिस्टेंट डायरेकटर, जयसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड), श्री दिलीप मोहंती जी, श्री साजी, एवं श्री रवि भगत (डीजीएम, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर) की भी उपस्थिति रही।

जहां पर दूसरी ओर एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर के डॉ मुकेश शर्मा एवं डॉ अजय मिश्रा ने सेंटर के उद्घाटन समारोह में इस सेंटर का पूर्ण समर्थन किया। अब इस सेंटर के सहायता से जयसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सभी कर्मचारियों को विशेषज्ञों के साथ टेली कॉन्सल्टेशन का लाभ उपलब्ध होगा।

एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर, के फैसिलिटी डाइरेक्टर, श्री नवीन शर्मा जी ने इस सेंटर का महत्व समझते हुए कहा कि देश भर में बढ़ती हैल्थकयर की समस्याएँ को मधेनज? रखते हुए और हैल्थकयर इनफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए हमे टेकनोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना होगा। टेलीमेडिसीन का संचार एनएच अपने सभी अस्पतालों में करता आया है, इस पहल का विस्तार करते हुए एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर ने भी जयसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड में इस टेलीमेडिसीन सेंटर का शुभारंभ किया।

जयसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जाइंट मैनिजिंग डाइरेक्टर, श्री रमेश जयसवाल जी ने इस सेंटर को प्रोत्साहित करते हुए कहा, यह एक बढ़ा कदम है, और मुझे पूर्ण विश्वास है की एनएच एमएमआई के सहायता से ज्यादा से ज्यादा लोग इस पहल का लाभ उठा सकेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry