सीएम योगी ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को दी बधाई

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा "माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता विद्यार्थी क्रमशः श्री प्रिंस पटेल व सुश्री दिव्यांशी को हार्दिक बधाई। कामना है कि अपनी कर्मठता व परिश्रम से आप दोनों सफलता के नित नए सोपान चढ़ते रहें। आप दोनों का भविष्य उज्ज्वल हो!" इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों के साथ ही अभिभावकों और अध्यापकों को भी बधाई दी है। सीएम योगी ने इस सफलता को विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और गुरुजनों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल बताया। सीएम ने लिखा मां शारदें की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।

 सीएम योगी के साथ ही प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बोर्ड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर हाईस्कूल में प्रथम स्थान पाने वाले कानपुर के प्रिंस पटेल, दूसरा स्थान पाने वाली मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरन कुशवाहा और तीसरा स्थान पाने वाले कन्नौज के अनिकेत शर्मा को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने 12वीं की परीक्षा में सफल होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। डिप्टी सीएम ने आशा जताई कि सभी छात्र-छात्राएं अपने कौशल और योग्यता के बल पर सफलता के शिखर को छुएंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने असफल होने वाले विद्यार्थियों को हिम्मत न हारने और फिर से प्रयास करने की सलाह दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry