घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमलाः कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में हुई वारदात

मध्य प्रदेश राज्य

कटनी
कुठला थाना क्षेत्र के मंटोला और खड़ौला गांव के बीच एक युवक का रास्ता रोककर बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के सीने और पेट में लगी है। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

कुठला थाना क्षेत्र के खड़ौला गांव निवासी आनंद पिता खिलौने चक्रवर्ती ने बताया कि वह साइकिल पर सवार होकर कटनी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मंटोला और खड़ौला गांव के बीच में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

जिसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। युवक को जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक ने बताया कि जिन युवकों ने उसको चाकू मारी हैं वह उनको नहीं जानता है। साथ ही चाकू मारने की वजह भी उसे नहीं पता है। युवक के परिजनों ने चाकू मारने की सूचना पर पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आरोपी बाइक सवार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry