रीवा
पंचायत निर्वाचन के सिलसिले में प्रथम चरण के चुनाव के लिए मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी में जिन मतदान कर्मियों की डियूटी लगायी गयी है उनके लिए बसें मार्तण्ड क्रमांक-3 से आज 23 जून को प्रात: 10 बजे रवाना होगी। कलेक्टर एवं जिल निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए बसों का इंतेजाम किया है।
यह विशेष बसें मतदान कर्मियों को निदिष्ट स्थल तक पहुचायेगी। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विशेष पुलिस अधिकारी भी बनाये गये हैं जिनके लिए अतिरिक्त 5 बसों की व्यवस्था की गयी है। यह विशेष पुलिस अधिकारी इन बसों से आज 23 जून को मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी के लिए रवाना हो सकेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

