शादी के एक हफ्ते बाद पति के साथ बाजार गई दुल्हन प्रेमी संग फरार

राज्य

मुंगेर
बिहार के मुंगेर से एक चौंकाने वाला सामने आया है। शादी के एक हफ्ते बाद पति के साथ चूड़ी खरीदने बाजार गई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। नवविवाहिता अपने के पति के सामने ही प्रेमी संग स्कार्पियों गाड़ी में बैठकर फरार हो गई। हालांकि कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर विवाहिता को बरामद कर लिया है। जबकि प्रेमी दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया। बाजार में प्रेमी संग भागने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है।

जानकारी के अनुसार बेकापुर संतोषी माता गली में रहने वाले विवेक कुमार की शादी नौवागढ़ी निवासी मोनी कुमारी से 14 जून को हुई थी। विवेक ने बताया कि 18 जून को उसकी पत्नी मायके चली गई। 21 जून को वापस आई और 22 जून की शाम उसके साथ चूड़ी खरीदने बाजार गई। दीनदयाल चौक के पास पत्नी ने उसका हाथ छुड़ाकर दूसरे युवक का हाथ पकड़ लिया और फिर स्कार्पियों गाड़ी पर बैठकर चली गई। इस संबंध में विवेक की मां कंचन देवी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।  इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवविवाहिता को बरौनी स्टेशन से बरामद कर लिया। वहीं, प्रेमी दिव्यांशु निवासी कंतपुर नौवागढ़ी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी-प्रेमिका ने बताया कि पढ़ाई के दौरान वे करीब आए थे और 2016 से एक-दूसरे से प्यार करते हैं।  5 सितंबर 2020 को उन्होंने चंडिका स्थान मंदिर में शादी की थी। मगर उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वे साथ रहें। इसलिए एक सप्ताह पहले मोनी की शादी विवेक कुमार से करा दी गई।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry