राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर CM Shivraj ने प्रथम समर्थक के रूप में हस्ताक्षर किए

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Draupadi murmu) के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। इसी के साथ उन्होने कहा कि द्रौपदी मुर्मू सामाजिक परिवर्तन की संवाहक हैं और उनका राष्ट्रपति (President) बनना भाजपा द्वारा समस्त आदिवासी और महिला समाज के भाल पर गौरव तिलक लगाने की तरह है।
सीएम ने नई दिल्ली (New Delhi) में प्रह्ललाद जोशी के आवास पर धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव व अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उन्होने ट्वीट (Tweet) करते हुए कहा कि “यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ।” उन्होने कहा कि “मुझे विश्वास है कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी न केवल जनजातीय और कमजोर वर्ग की सशक्त आवाज सिद्ध होंगी, अपितु राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति को नई गति भी प्राप्त होगी।”
इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके लिए एक विशेष आलेख (Special article) भी लिखा जिसमें उन्होने द्रौपदी मुर्मू को लेकर अपने विचार व्यक्त किये है। उन्होने लिखा है कि “द्रौपदी मुर्मू संघर्ष, न्याय तथा मूल्यों के प्रति समर्पित सशक्त महिला हैं। उनका जीवन और सेवा कार्य सदैव प्रेरणास्पद रहे हैं। वे भारतीय संस्कृतिक मूल्यों की संरक्षक व आदिवासी उत्थान की प्रणेता हैं।” सीएम ने लिखा कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने न केवल समाज के सभी वर्गों के प्रति सम्मान का भाव रखा है बल्कि कांग्रेस शासन के अंधे युग की घोषणा कर दी, जिसमें सम्मान और पद अपने लोगों को बांटे जाते थे।