इंदौर में टीआइ ने महिला अधिकारी को गोली मारी, बाद में खुद दी जान

Spread the love

इंदौर
इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक टीआइ ने महिला एएसआइएम को गोली मार दी। घटना में एएसआइ की हालत गंभीर है, जबकि टीआइ हााकम सिंह पवार की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।टीआइ कुछ दिन पहले तक ग्रामीण क्षेत्र के चंद्रावतीगंज थाने में पदस्थ थे और हाल ही में उनका तबादला भोपाल हुआ था। वे पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात महिला एएसआइ से ही मिलने आए थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टीआई हाकम सिंह ने आज पुराने कंट्रोल रूम में खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि हाकमसिंह यहां एक महिला एसआई रंजना खाड़े से मिलने पहुंचे थे।

घटना में महिला एसआई भी घायल हो गई है। सूचना पर पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी, पुलिस आयुक्‍त और एफएसल टीम भी मौके पर पहुंच गई। मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है।

    इंदाैर के पुलिस कंट्राेल रूम में उस समय सनसनी फैल गई जब लाेगाें ने परिसर से गाेली चलने की आवाज सुनी। जब लाेग दाैड़कर वहां पहुंचे ताे देखा कि कार के पास टीआइ हाकम सिंह पवार का शव पड़ा हुआ था और उसके पास ही एएसआइएम रंजना लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थीं।

    पहले ताे लाेगाें काे लगा कि शायद दाेनाें की माैत हाे गई। जब लाेगाें ने महिला काे झकझाेरा ताे कुछ देर बाद वह उठकर बैठ गई। टीआइ की घटनास्थल पर ही माैत हाे गई थी, उनके पैराें के पास ही उनकी सर्विस रिवाल्वर भी पड़ी हुई थी।

    घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फाेरेंसिक एक्सपर्ट भी माैके पर पहुंच गए हैं। घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना की हकीकत केवल महिला एएसआइएम ही बता सकती हैं, लेकिन उनकी हालत काे देखते हुए फिलहाल पुलिस अधिकारियाें ने उनसे काेई बात नहीं की है। हादसे के बाद कई वीडियाे भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहे हैं, जिसमें महिला एएसआइएम खून से लथपथ हालत में लाेगाें से मदद की गुहार लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

    पुलिस कंट्राेल रूम परिसर दाेपहर में अचानक गाेली चलने की आवाज से गूंज उठा। लाेग गाेली की आवाज की दिशा में दाैड़ पड़े। यहां पर एक सफेद रंग की कार के पास ही टीआइ हकाम सिंह पवार मुंह के बल जमीन पर पड़े हुए थे और चाराें तरफ खून फैला हुआ था, खून के छींटे कार की बाडी पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। लाेगाें काे टीआइ के पास ही महिला एएसआइएम रंजना पड़ी हुई दिखाई दीं। उनके शरीर से भी खून निकल रहा था।

    लाेगाें ने जब दाेनाें काे हिलाकर देखा ताे टीआइ की माैत हाे चुकी थी, जबकि महिला एएसआइएम ने कुछ देर बाद आंखे खाेल दी। आंख खुलते ही महिला एएसआइएम घबराई हुई हालत में इधर-उधर भागने लगीं। वह लाेगाें काे घाव दिखाते हुए बार-बार मदद की गुहार लगा रही थी। उनकी हालत देख कई महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए दाैड़ीं, लेकिन वह घायल महिला एएसआइएम काे संभाल नहीं पा रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए हैं।

    पिस्टल पैर के पास मिलीः घटनास्थल के वीडियाे में टीआइ के पैराें के पास सर्विस रिवाल्वर पड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस काे आशंका है कि खुद काे गाेली मारने के बाद पिस्टल पैराें के पास गिर गई हाेगी। पुलिस काे महिला एएसआइएम की हालत स्थिर हाेने का भी इंतजार है।

    इंदौर पुलिस कमिश्नर का बयान

    इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम के पास यह घटना हुई है। टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है वह इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ एएसआई एम महिला के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ ।इसमें एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।

उन्‍होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है और वह बात भी कर रही हैंं। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर क्‍या अचानक विवाद हुआ। क्या घटनाक्रम रहा यह पता किया जा रहा है। टीआई हाकम सिंह पवार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है साथ ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्‍यों की जानकारी ली जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button