85 पाव अबैध शराब के साथ युवक पुलिस की गिरप्त मे

मध्य प्रदेश राज्य

डिंडोरी
सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से अंग्रेजी शराब जप्त की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात सिटी कोतवाली प्रभारी CK सिरामे को जबलपुर रोड पर अवैध शराब के भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी।

 जिसके मद्देनजर मौके पर पुलिस ने दबिश दी और पाया कि यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक थैला और कार्टून में शराब लेकर किसी का इंतज़ार कर रहा है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम संजय यादव बतलाया, थैला और कार्टून की तलाशी में पुलिस ने 75 पाव जीनियस शराब और 10 पाव MD अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।इसकी अनुमानित कीमत 12 हजार 500 बतलाई गई है।

पुलिस नेआरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक गंगोत्री तुरकर, ASI मुकेश बैरागी,विपिन चंद्र जोशी,आरक्षक सतीश मिश्रा,कोदू जोगी शामिल रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry