कोर्ट ने रेप के आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा, सजा सुनते ही की आत्महत्या

Spread the love

नर्मदापुरम

17 साल की लड़की की किडनैपिंग और रेप के आरोपी ने 20 साल की सजा सुनने के बाद जहर खाकर जान दे दी।  पुलिस कस्टडी में उसे जेल ले जाया जा रहा था। जेल में दाखिल होने से पहले उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

ग्राम रायपुर निवासी राजा कहार (24) पुत्र रमेश कहार ने 4 जुलाई 2020 को मोहल्ले की 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। राजा कहार जमानत पर था।  केस की उसकी आखिरी पेशी थी। विशेष न्यायालय में विशेष न्यायाधीश आरती ए शुक्ला ने दोपहर 2.45 बजे 20 साल की सजा सुनाई।

बताया जा रहा है कि पुलिस बल करीब 3 बजे उसे कोर्ट से जेल ले जा रहा था। जेल के मुख्य गेट के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे निजी अस्पताल ले गए। देर शाम 7.30 बजे से 8 बजे के बीच इलाज के दौरान राजा ने दम तोड़ दिया।

लड़की को किडनैप कर भोपाल लाया था

राजा, नाबालिग लड़की को अगवा कर भोपाल ले गया था। वहां उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने परिवार के साथ थाना देहात में आरोपी राजा के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट का केस कराया था। मामले की विवेचना उप निरीक्षक निकिता विल्सन ने की। राजा फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। जमानत पर चल रहा था। पेशी पर कोर्ट आता था। रात 10 बजे प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंची। पुलिसकर्मियों के बयान लिए। रात 1 बजे तक जांच चलती रही।

Related Articles

Back to top button