टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित कम समय में ही दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत में एक रोबोर्ट के किरदार में नजर आईं रिद्धिमा को लोगों ने बेहद पसंद किया था। शो में अपनी मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी से एक्ट्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया था। 25 जून 1990 को जन्मी रिद्धिमा पंडित आज अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। टेलीविजन के मशहूर सीरियल बहू हमारी रजनीकांत में रजनी के अपने किरदार से रिद्धिमा ने घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। इस शो से कम समय में ही लोगों के बीच मशहूर कर दिया था। शो में वह एक सुपर रोबॉट के किरदार में नजर आई थीं। रिद्धिमा पंडित ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत की थी। वह एकता कपूर के शो हैवान, द ड्रामा कंपनी शो में भी नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने खतरों के खिलाड़ी और खतरा-खतरा शो में भी हिस्सा लिया था। अपने अभिनय करियर के साथ ही रिद्धिमा पंडित अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो रिद्धिमा ने ऋतिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन को डेट किया है। अभिनेत्री उनके साथ 10 साल तक रिश्ते में थीं। हालांकि रिद्धिमा ने कभी भी अपने इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई। बता दें कि एहसान रोशन राजेश रोशन के बेटे हैं। खबरों की मानें तो जब दोनों सिर्फ 14 साल से ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि, 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद उन्होंने एहसान को अपना दोस्त बताया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

