जागृति चेरिटेबल संस्था की 31वीं वर्षगांठ पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

मध्य प्रदेश राज्य

धार
गाजियाबाद रविवार 26 जून 2022 जागृति चैरिटेबल संस्था की 31वीं वर्षगांठ पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन रविवार,26 जून 2022 को त्रिपाठी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेन्टर ई -14,सेक्टर-9, विजय नगर,गाजियाबाद में संपन्न हुआ जिसमें लगभग 400 रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक किए गए जिनकी निःशुल्क जांच समाचार लिखे जाने तक ही रही थी।

सचिव सीए आलोक गुप्ता ने बताया कि कैंप में प्रातः 9 बजे से फिजिशियन,हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया।शिविर में सभी प्रकार की खून की जांच,एक्स-रे, ईसीजी,अल्ट्रासाउंड की सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गई।

समाज सेवी प्रवीण आर्य ने संस्था के पदाधिकारियों को संस्था द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्यों के लिए बधाई दी और कहा ऐसे पुण्य के कार्य निरन्तर होते रहने चाहिएं जिससे जनमानस लाभान्वित हो सके।

इस अवसर पर डा एम एल त्रिपाठी,डा मृगांग त्रिपाठी,डा शशांक त्रिपाठी,डां शुभी त्रिपाठी, डा श्रुति त्रिपाठी,डा ए के रस्तोगी, डा गोपाल शर्मा उपस्थित रहकर शिविर्रार्थिओं की निःशुल्क जांच की और परामर्श दिया। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री सीए रमाकांत माहेश्वरी,एमके सेठ,डा रतन लाल,सीए सुनील पी गुप्ता, मनमोहन गुप्ता,सुशील कुमार गोयल, संदीप गोयल,सीए हेमंत गुप्ता, सीए अनिल गुप्ता, सीए केके कोहली, सीए आलोक गुप्ता,डा आरके पोद्दार,आर्किटेक्ट हिमांशु गुप्ता,मनमोहन वोहरा, वीना वोहरा,विशाल गुप्ता,संदीप गोयल एवं वैभव गुप्ता आदि का हाथ रहा उनके प्रति एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर्स,स्टाफ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। डां एमएन त्रिपाठी ने संस्था के ट्रस्टीगण को अपनी एवं समस्त डॉक्टर्स की टीम की और से नेक कार्य के लिए बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार के कार्यों को मिलकर करने के लिए आश्वस्त किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry