भोपाल
कृषकों को प्राप्त होने वाली सेवाओं का लाभ कृषक डिजिटली प्राप्त कर सकें एवं कृषि कार्यों से होने वाले लाभों में भी वृद्धि की संभावना को देखते हुए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा Agristack Digital Agriculture विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
एग्रीस्टेक विकसित किये जाने के लिए आई.टी. सिस्टम एवं डाटाबेस 31 मार्च 2023 तक तैयार किया जाना है।
इसकी प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संचालन समिति गठित की है। समिति के सदस्य सचिव आयुक्त भू-अभिलेख होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव राजस्व, वाणिज्यिक कर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा केन्द्र सरकार द्वारा नामांकित प्रतिनिधि सदस्य होंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

