अब नर्सिंग की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा केजीएमयू, जीएसवीएम मेडिकल कालेज में पढ़ेंगे छात्र

उत्तर प्रदेश राज्य

कानपुर
जीएसवीएम मेडिकल कालेज में लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की तर्ज पर बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स चलाए जाने की योजना है। शासन का सुझाव है कि केजीएमयू की तर्ज पर मेडिकल कालेज सभी अपने खर्च निकालने का प्रयास करे। शासन ने इसके लिए कोर्स की फीस बढ़ाकर खर्च निकालने का भी सुझाव दिया है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज परिसर में राजकीय नर्सिंग कालेज है। यहां बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स संचालित होते हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य की पहल पर राजकीय नर्सिंग कालेज ने पांच विधा में एमएससी इन नर्सिंग कोर्स का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा जीएसवीएम मेडिकल कालेज के न्यूरो साइंस सेंटर में एमएससी इन नर्सिंग (न्यूरो साइंसेज) का कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है। न्यूरो साइंस सेंटर में बेड क्षमता के हिसाब से 10 सीटों पर कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है, जो तीन वर्ष का होगा। न्यूरो सर्जरी और न्यूरोलाजी के मरीजों की बेहतर देखभाल हो सकेगा। मेडिकल कालेज के प्राचार्य कोर्स का प्रस्ताव तैयार करा रहे हैं।

न्यूरो साइंस सेंटर में एमएससी इन नर्सिंग (न्यूरो साइंसेज) कोर्स शुरू करने की बात प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के समक्ष रखी गई थी। उनके निर्देश पर प्रस्ताव तैयार करा रहे हैं। शासन ने केजीएमयू की तर्ज पर नर्सिंग कोर्स चलाने का सुझाव दिया है लेकिन अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। – प्रो. संजय काला, प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कालेज। केजीएमयू में अधिक है फीस- लखनऊ का केजीएमयू स्वायत्त संस्थान है। यहां के बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग कोर्स की फीस अधिक है। यहां सभी खर्चे अपने स्तर से ही निकालने पड़ते हैं। इसमें शिक्षकों की फीस से लेकर उपकरण व अन्य संसाधन शामिल हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry