समाज के लिए जो बन पड़ेगा, वो करूंगा: अक्षय कुमार

मनोरंजन

बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी बेबाक और बड़बोले बोल के कारण। अब वो इस वजह से चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में राजनीति ज्वॉइन करने से जुड़े सवाल का जवाब दिया है। उनका कहना है कि वो समाज के लिए उनकी तरफ से जो कुछ भी बन पड़ेगा, वो जरूर करेंगे। अक्षय कुमार से सवाल पूछा गया कि क्या वो राजनीति ज्वॉइन करेंगे। इस पर 54 साल के ऐक्टर ने कहा कि वो फिल्में करके ही बहुत खुश हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बतौर ऐक्टर वो सोशल इश्यू को फिल्मों में उठाने का पूरा प्रयास करते हैं। अक्षय कुमार  ने 1991 में ‘सौदागर’ मूवी से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उन्हें एक साल बाद 1992 में 'खिलाड़ी' मूवी से सक्सेस मिली थी। इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वो लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें हाल ही में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म में देखा गया, जो 3 जून को थियेटर्स में रिलीज हुई थी, लेकिन बुरी तरह पिट गई। इसमें मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू निगम सहित कई स्टार्स थे। जब अक्षय से राजनीति ज्वॉइन करने के विषय में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं फिल्में बनाकर बहुत खुश हूं। एक अभिनेता के तौर पर मैं सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए हर संभव कोशिश करता हूं। मैंने 150 फिल्मों का निर्माण किया है, इनमें से मेरे दिल के सबसे करीब है ‘रक्षा बंधन’। मैं व्यावसायिक फिल्मों का निर्माण करता हूं, कभी-कभी सामाजिक मुद्दों के साथ। मैं साल में तीन-चार फिल्में प्रोड्यूस करता हूं। ‘रक्षा बंधन’ फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्टर किया है। ये मूवी 11 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज होगी। ऐसा पहली बार नहीं है, जब अक्षय ने राजनीति ज्वॉइन करने से जुड़े सवाल का जवाब दिया है। इससे पहले भी वो साल 2019 में दिल्ली में हुए एक इवेंट में बोल चुके हैं कि वो कभी पॉलिटिक्स ज्वॉइन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था, मैं खुश रहना चाहता हूं। मुझे फिल्में पसंद हैं और मैं अपने देश में फिल्मों के जरिए योगदान देना चाहता हूं। यही मेरा जॉब है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry