फ्रीगंज ज्वेलर्स शॉप से दो महिलाओं ने साढ़े तीन लाख के गहने चुराए,चोरी सीसीटीवी में कैद

Spread the love

उज्जैन
 शहर के फ्रीगंज स्थित एक ज्वेलर्स शॉप से दो महिलाओं ने साढ़े तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। ये यहां सोने के कड़े खरीदने के नाम पर आई थीं और गहने देखते हुए दुकान के कर्मचारियों से नजर बचाते हुए इन्होने दो कड़े बॉक्स सहित चोरी कर लिए। बाद में कड़े पसंद नहीं आने व साइज का बहाना बनाकर वो चली गईं।

सुरेश सोनी की तम्बाकू बाजार फ्रीगंज में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होने बताया कि रात करीब 8 बजे दो महिलाएं हाथ के कड़े खरीदने दुकान में आई थीं। उन्होंने महिलाओं को अलग-अलग डिजाइन व साइज के सोने के कड़े दिखाये। काफी देर तक महिलाएं कड़े पसंद करती रहीं और इसी बीच उन्होंने सबकी नजर बचाकर 76 ग्राम वजनी दो कड़े बॉक्स सहित अपने पर्स में डाल लिये। बाद में पसंद नहीं आने और साइज छोटा बड़ा होने का बहाना बनाया और कड़े खरीदे बिना ही चली गईं। कर्मचारियों ने जब शोकेस पर रखे कड़े वापस रखना शुरू किया तो दो बॉक्स गायब थे।उन्होंने तुरंत आसपास महिलाओं को तलाश किया लेकिन वह नहीं मिलीं। सुरेश सोनी ने बताया कि कड़े चोरी करते हुए घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दिख रही है। उन्होंने कैमरे के फुटेज माधव नगर पुलिस को उपलब्ध कराये व शिकायत दर्ज कराई है। चोरी हुए कड़ों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button