मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, नीम और कदम्ब के पौधे लगाए

Spread the love

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, नीम और कदम्ब के पौधे लगाए। कृष्ण प्रणामी मंदिर समिति शिवाजी नगर भोपाल के सर्वमम्तेश शर्मा, विनोद परनामी, रजनीश त्रिपाठी, अतुल दुबे, अमरनाथ शर्मा और रूपराज शर्मा ने भी पौध-रोपण किया। दखल न्यूज यू-ट्यूब चैनल के अनुराग उपाध्याय और आईएनडी टीवी के ब्यूरो चीफ सुनील श्रीवास्तव भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान प्रदेशवासियों को जन्म दिवस, विवाह वर्षगाँठ आदि पर पौध-रोपण करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।

समिति द्वारा मंदिर के बैनर तले अन्नदान, सार्थक दीपावली, मिशन शिक्षा, पौध-रोपण, आइए बने पंछियों का सहारा, मिट्टी के गणेश, गो-काष्ठ जन-जागरूकता और गरीब परिवार के प्रतिभावान बच्चों की फीस जमा करने जैसे सेवाभावी कार्य अनवरत किए जा रहे हैं। समिति द्वारा पिछले सात साल से नव वर्ष पर हमीदिया ब्लड बैंक के लिए रक्तदान शिविर भी लगाये गये हैं।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। कदम्ब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदम्ब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।

 

Related Articles

Back to top button