मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय शूटिंग टीम को दी बधाई

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन शहर में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में भारतीय टीम को एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीम इंडिया की जीत से देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने ट्वीट कर टीम के खिलाड़ियों अर्जुन बाबुता, शाहू तुषार माने और पार्थ मखीजा को भविष्य में और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दक्षिण कोरिया को 17-15 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry