54 साल की एक्‍ट्रेस और मॉडल डोना डी’एरिको का उम्र को लेकर उड़ाया मजाक

मनोरंजन

अमेरिकी एक्‍ट्रेस और मॉडल डोना डी'एरिको की उम्र 54 साल है। 28 साल की उम्र में इस एक्‍ट्रेस ने मशहूर टीवी सीरीज 'बेवॉच' में अपनी बोल्‍ड अदाओं से सनसनी मचा दी थी। लाल स्‍व‍िमसूट में समंदर किनारे दौड़ती डोना को देख करोड़ों दिल की धड़कने बढ़ जाती थीं। लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्‍हें ट्रोल किया। डोना इंस्‍टाग्राम पर अपनी सेमी न्‍यूड तस्‍वीरें पोस्‍ट करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी हॉट और बोल्‍ड फोटोज पर आपत्त‍ि जताते हुए कुछ यूजर्स ने कहा कि 54 साल की उम्र में उन्‍हें अब इस तरह का बोल्‍ड अवतार शोभा नहीं देता। यही नहीं, कुछ लोगों ने उन्‍हें बूढ़ी तक कह दिया। ट्रोलिंग और ज्‍यादा बढ़ गई जब हाल ही उन्‍होंने एक शो पर अमेरिकी झंडे वाली बिकिनी पहनी। लेकिन डोना डी'एरिको ने इंस्‍टाग्राम पर अब एक नई बिकिनी फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Donna D'Errico ने इंस्‍टाग्राम पर अब सफेद रंग की स्‍ट्र‍िंग बिकिनी में फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा है, 'कुछ महिलाओं ने 4 जुलाई के उस वीडियो के बारे में शिकायत की जिसमें मैंने लाल सफेद और नीले रंग की बिकिनी में पोस्ट किया था। उन्हें लगा था कि मैं बिकनी पहनने के लिए बहुत बूढ़ी हूं। यही नहीं किसी ने मुझे डेस्‍परेट यानी हताश भी कहा था। चलिए मैं आपको कुछ ऐसा बताती हूं जो आपको हैरान कर सकता है। मैं असल में जो चाहूं पहन सकती हूं और सचमुच ये कर सकती हूं। इसी बात पर, यह फोटो जहां मैं एक कॉफी टेबल पर बिकनी में बैठी हूं।'

डोना डी'एरिको ने 'बेवॉच' टीवी सीरीज से पहले 'प्‍लेबॉय' मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाकर सुर्ख‍ियां बटोरी थीं। यही नहीं, 1995 के सितंबर महीने में वह 'प्‍लेबॉय' मैगजीन के लिए 'प्‍लेमेट ऑफ द मंथ' चुनी गई थीं।

पहले लास वेगास में करती थीं ये काम
मैगजीन के लिए मॉडलिंग करने से पहले डोना लास वेगास में एक लिमोजीन कंपनी के लिए काम करती थीं। डोना टीवी सीरीज 'बेवॉच' के दो सीजन में नजर आई थीं।

'बेवॉच' के बाद ऐसे बदली लाइफ
साल 1996 और 1998 में 'बेवॉच' में नजर आने के बाद डोना डी'एरिको ने टीवी पर 'बैटलबॉट्स' और 'कैंडीमैन: डे ऑफ द डेड' शो को होस्‍ट भी किया। इसके बाद वह कई फिल्‍मों में नजर आईं, जिनमें 'इंटरविन्‍शन', 'द मेकिंग ऑफ प्‍लस वन' आद‍ि शामिल हैं। पर्सनल लाइफ में डोना तलाकशुदा हैं और अपने दो बच्‍चों के साथ रहती हैं।

डोना डी'एरिको ने रॉक म्‍यूजिश‍ियन निक्‍की सिक्‍स से 1996 में शादी की थी। इस कपल की एक बेटी है, जो 2001 में पैदा हुई। डोना इससे पहले 1993 में एक बच्‍चे रेयान को गोद भी लिया। 2007 में उनका निक्‍की से तलाक हो गया।

डोना वीगन हैं। वह एनिमल राइट्स यानी जानवरों के अध‍िकार के लिए भी काम करती हैं। डोना को एडवेंचर भी खूब पसंद है। उन्‍होंने 2012 में माउंट अराराटी की चोटी पर चढ़ाई की और इसमें सफल भी हुईं। इस एडवेंचर के लिए वह 2011 से ट्रेनिंग ले रही थीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry