नेटफ्लिक्स की एक्स्ट्राऑर्डिनरी एटॉर्नी वू वेब सीरीज की जमकर तारीफ हो रही

मनोरंजन

नेटफ्लिक्स एक ऐसा OTT प्लेटफॉर्म है, जो दुनियाभर में फेमस है। इसमें न सिर्फ हर लैंग्वेज की फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलती हैं, बल्कि कई मूवीज तो सिर्फ और इसी पर ही रिलीज होती हैं। उनके अपने ऑरिजनल कंटेंट भी होते हैं, जिनको लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। इसी प्लेटफॉर्म पर 'स्क्विड गेम' और 'मनी हाइस्ट' जैसी सीरीज भी बेहद पॉप्युलर हुए। लेकिन हाल-फिलहाल में नेटफ्लिक्स को झटका लगा है। लगभग 10 लाख लोगों ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या नेटफ्लिक्स डूब जाएगा? इसका जवाब है- नहीं। ऐसा नहीं होगा। आइये जानते हैं कि क्यों ऐसा नहीं होगा।

दरअसल, एक वेब सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स (Netflix Web Series) की नैया पार लगा सकती है। कहा जा रहा है कि ये अब तक की सबसे जबरदस्त वेब सीरीज है और इसकी तुलना फेमस वेब शो 'स्क्विड गेम' से हो रही है। जिस तरह से स्क्विड गेम ने तहलका मचा दिया था, उम्मीद लगाई जा रही है कि ये वेब सीरीज भी कुछ ऐसा ही कमाल दिखाएगी। कहा जा रहा है कि इस साउथ कोरियन वेब शो से नेटफ्लिक्स का भविष्य बदलेगा।

वेब सीरीज में दिखाई गई अलग कहानी
इस साउथ कोरियन वेब सीरीज का नाम Extraordinary Attorney Woo है। इसमें एक ऐसी वकील की कहानी दिखाई गई है, जो न्याय दिलाने के लिए किसी भी तरह की चुनौता का सामना करने से झिझकती नहीं है। वो अपने दोस्तों और सहकर्मियों की हर तरह से मदद करती है। इसकी काफी चर्चा हो रही है और ये काफी अलग शो है।

जानिए पूरी स्टार कास्ट के बारे में
इस वेब सीरीज में Park Eun-bin, Kang Tae-oh और Kang Ki-young जैसे शानदार कलाकार हैं। ये शो 29 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। अभी इसका पहला सीजन ही आया है। इसे IMDb पर 10 में से 9.1 रेटिंग मिली है। आप इस शो को इंग्लिश सबटाइटल के साथ देख सकते हैं।

नेटफ्लिक्स को हुआ नुकसान
नेटफ्लिक्स की बात करें तो कई साल से इसकी ग्रोथ हो रही थी, लेकिन कंपनी को हाल ही के महीनों में काफी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, ये कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स जल्द ही सस्ते प्लान लॉन्च कर सकती है। कंपनी को उम्मीद है कि जल्दी ही इससे लोग वापस जुड़ेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry