आज़ादी का अमृत महोत्सव: महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त स्तर का पुरस्कार समारोंह आयोजित

छत्तीसगढ़ रायपुर

बिलासपुर
आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज 22 जुलाई, 2022 को महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर स्तर का पुरस्कार वितरण समारोंह का आयोजन मुख्यालय के सभा गृह में किया गया.

 जिसमे मुख्य अतिथि अमिय नन्दन सिन्हा / महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर के द्वारा कुल 42 अधिकारी एवं बल सदस्यों को वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. साथ ही साथ रेलवे सुरक्षा बल में अच्छे कार्य करने के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित, दस बल सदस्यों को भी आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त महोदय द्वारा इन्हे अलग से सम्मानित किया गया.

 मुख्य अतिथि द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं बल सदस्यो को अच्छे कार्य करने के लिए सराहना की गयी, साथ ही साथ आगे और अच्छे कार्य करने के लिए उत्साह वर्धन किया गया.    इस कार्यक्रम में भवानी शंकर नाथ / उप महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर, कुमार निशांत / उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर, ऋषि कुमार शुक्ला / वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर, पंकज चुघ / वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेसुब,नागपुर, संजय कुमार गुप्ता / मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेसुब, रायपुर, रेल सुरक्षा बल के रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry