केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला

देश

तिरुवनंतपुरम
 केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। जुलाई की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटे 35 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम का रहने वाला युवक छह जुलाई को अपने गृह राज्य लौटा था और उसका तिरुवनंतपुरम के मंजेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जॉर्ज के मुताबिक, युवक की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों पर करीबी नजर रखी जा रही है।

तीनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की है। केरल में 14 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया था कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे केरल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे तेज बुखार था और शरीर पर छाले थे। उसका सैंपल लेकर परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजा गया था। मंत्री ने बताया था कि जिस व्यक्ति में लक्षण दिखे हैं, वो यूएई में एक मंकीपॉक्स रोगी के निकट संपर्क में था।

    
कर्नाटक सरकार ने सतर्कता बढ़ाई

केरल में मंकीपॉक्स संक्रमण के मामलों की पुष्टि होने के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने राज्य में सतर्कता गतिविधियां बढ़ाने और कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया है। कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी जिलों को मंकीपॉक्स को लेकर ‘तकनीकी परामर्श समिति’ की सिफारिशों और केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने तथा पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। केरल के कन्नूर जिले में 18 जुलाई को मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया था। यह व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इस संक्रमण से प्रभावित एक व्यक्ति के संपर्क में आया था। केरल में मंकीपॉक्स का मामला सामने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त ने सतर्कता बढ़ाए जाने संबंधी परिपत्र जारी किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry