ग्वालियर
गिरवाई थाना इलाके में रहने वाली नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गिरवाई क्षेत्र के बिरथरियों का पुरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। गोल पहाड़िया पर रहने वाला अर्जुन कुशवाह उसके मोहल्ले में आना-जाना था, जो अक्सर उसे देखता रहता था। बीती 11 मई को जब वह घर पर अकेली थी, तब भी अर्जुन उसके मोहल्ले में आया हुआ था। जो उसे अकेला देख घर में घुस आया, और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब किशोरी ने उसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। जिससे डरकर वह शांत हो गई। इसका फायदा उठाकर अर्जुन ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जो जाते-जाते उसे धमकी देकर गया कि यदि किसी को भी इस बारे में कुछ बताया, तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। इसके बाद आरोपी मौका पाकर आए दिन उसका उत्पीडन करने लगा। उसकी रोज-रोज की मनमानी से परेशान होकर पीड़ित किशोरी ने बीती रात्रि थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)एन, 506, 3/4 पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

