इंदौर
श्रावण मास में ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने डा. आंबेडकर नगर स्टेशन (महू) से ओंकारेश्वर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि डा. आंबेडकर नगर से ओंकारेश्वर के मध्य परिचालित की जा रही मीटर गेज ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आज से 21 अगस्त तक डा. आंबेडकर नगर से ओंकारेश्वर के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09569 डा. आंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन रविवार से डा. आंबेडकर नगर (महू) से प्रतिदिन सुबह 9.15 बजे चलकर पातालपानी, कालाकुंड, चोरल, मुख्तारा बलवाड़ा, बड़वाहा होते हुए सुबह 11.35 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09570 ओंकारेश्वर डा. आंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन रविवार से ही ओंकारेश्वर से प्रतिदिन दोपहर 3.55 बजे चलकर बड़वाहा, मुख्तारा बलवाड़ा, चोरल,कालाकुंड,पातालपानी होते हुए रात 8.15 बजे डा. आंबेडकर नगर स्टेशन (महू) पहुंचेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

