भोपाल-मंडीदीप रोड कलियासोत नदी के पास सड़क बही

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
प्रदेश में हो रही तेज बारिश का वेग न पुल सह पा रहे हैं न सड़कें। प्रदेश में कई जगह सड़कें बह गई हैं। जिससे ग्राम और शहरों के संपर्क कट गए हैं। बारिश के कारण आज सुबह भोपाल मंडीदीप के बीच कलियासोत नदी पर बने पुल के पास हाइवे की सड़क का हिस्सा बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क के बहने से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन सब सुरक्षित रहे  और कोई जनहानि नहीं हुई। इधर, सड़क बहने के बाद प्रशासन ने हाइवे पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ड कर दिया है।

गौरतलब है कि पहले ही घटिया निर्माण के चलते ये पुल विवाद में रह चुका है। पुल का निर्माण नामी सीडीएस कंपनी ने करवाया है और इसी साल से यह हाइवे शुरू हुआ था। यह भोपाल जबलपुर हाइवे है। ये हाइवे लगभग 559 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

चलेगा सड़क सुधार अभियान
भोपाल शहर की सड़कों के संधारण के लिए आज से विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग आज से 7 दिनों तक विशेष अभियान चलाएगा। हर सड़क के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए थे। विभाग के सचिव अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद सड़कों के लिए कार्य योजना तैयार करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry