समस्तीपुर
स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है और सफाई करने वाले इंसान की इज्जत बढ़ जाती है। स्वच्छ भारत अभियान में पीएम नरेंद्र मोदी का झाड़ू लगाते वीडियो जब सामने आया तो देश भर में नेता अपने हाथों से झाड़ू लगाने लगे। बिहार के समस्तीपुर से भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूल में हेडमास्टर साहब बेहिचक और बेझिझक टॉयलेट की सफाई कर रहे हैं। एक हाथ में एसिड की बोतल और दूसरे हाथ से ब्रश मारते यह वीडियो शिक्षकों और शिक्षाप्रेमियों के लिए नजीर बन गया है।
यह वीडियो शुक्रवार का है जब जिले के कल्याणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लदौराडीह के एचएम सैयद फिरोज अनवर सफाई कर्मी के अभाव में अपने स्कूल के शौचालय की खुद सफाई की। स्वीपर की हेडमास्टर साहब वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, शुक्रवार को विद्यालय में चेतना सत्र शुरू होने से पहले विद्यालय के शौचालय में गंदगी देख उन्होंने पहले शौचालय सफाईकर्मी को बुलाया। कई बार बुलाने पर पर भी सफाईकर्मी नहीं आया। उसके बाद हेडमास्टर साहब खुद ब्रश और पानी लेकर शौचालय की सफाई करने में भिड़ गए। गुरुजी को बताए बिना किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। एचएम के शौचालय की सफाई करने का यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

