यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग हेतु एंट्रेंस परीक्षा का रायपुर में प्रथम आयोजन

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमिटी द्वारा आज प्रोफेसर जे. एन. पांडेय, शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय रायपुर में, हज कमिटी ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए यूपीएससी परीक्षा के कोचिंग एवं गाइडेंस सेल हेतु एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमे 17 विद्यार्थियों ने भाग  लिया।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमिटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज कमिटी ऑफ इंडिया मुंबई में, यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली आईएएस एवं इंडियन अलाइड सर्विसेस की परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कोचिंग एवं गाइडेंस सेल का संचालन किया जाता है। उक्त कोचिंग एवं गाइडेंस सेल में 2022-23 के सत्र हेतू प्रवेश के लिए आज पूरे भारत वर्ष में कुल 13 स्थानों पर एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन किया गया है, इस परीक्षा में भाग लेने हेतु प्रदेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राज्य हज कमिटी द्वारा प्रयास कर रायपुर सेंटर निर्धारित कराया जाकर, आज प्रथम बार परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व राज्य के विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर मुंबई निर्धारित था। रायपुर में इस परीक्षा के आयोजन से सभी विद्यार्थियों को काफी सहूलियत हुई। परीक्षा का आयोजन प्रोफेसर जे. एन. पांडेय, शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. आर. सावंत व सहयोगी शिक्षकों द्वारा पूरा किया गया। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, सचिव श्री साजिद मेमन, श्री हाजी जफर अमजद, जे. एन. पांडेय, शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. आर. सावंत व सहयोगी शिक्षक, हज कमेटी आॅफ इंडिया से आये पर्यवेक्छक श्री वसीम अहमद, एवं राज्य हज कमेटी के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry