सुकमा
जिले के श्रीराम मंदिर में सावन हरियाली तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया गया था। उपस्थित महिलाओं ने सुहाग की सामग्री माता सीता को अर्पित कर हरियाली तीज मिलन उत्सव के दौरान उपस्थित सभी माता बहनों को सुहाग की सामग्री वितरित की गई। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका शोरी के साथ रामे कुंजाम, जिला मंत्री भाजपा भुवनेश्वरी यादव, पार्षद विमला मण्डावी, अनिता, उषा गुप्ता, साक्षी सिंह, माहेश्वरी समाज के सचिव प्रवीणा टावरी, फूलमती व अन्य शामिल हुई।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका शोरी ने बताया कि सावन के महीने में भगवान श्रीकृष्ण ने राधा को झूला झूलाया था, इसके बाद यह परंपरा चली आ रही है, झूला झूलना, भगवान शिव की आराधना करना, हरी चूडि?ां पहनना जीवन में शुभकारी एवं लाभ देते है, गांव में आज भी इसकी मान्यता है। मैं हर हिन्दू माता बहनों से अपील करती हूं कि सावन •े इस पावन पर्व को एक साथ मिलकर मनाएं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

