केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आ रहे हैं पटना, BJP की दो दिवसीय संयुक्त मोर्चा बैठक में लेंगे भाग

राज्य

 पटना
 
बीजेपी के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक का आज दूसरा दिन है। इसमें भाग लेने केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पटना आ रहे हैं। वे 1 बजे पटना पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अमित शाह के शानदार स्वागत की तैयारी पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा की गई है। संयुक्त बैठक के दूसरे दिन आज रविवार को पटना के ज्ञान भवन में कार्यक्रम है।
बैठक में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अमित शाह के शामिल होने को पार्टी के स्तर पर बड़े महत्व का बताया जा रहा है। अमित शाह आज ही रात दस बजे पटने से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह के पटना आगमन पर प्रदेश बीजेपी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत के साथ साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह संयुक्त मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अलग अलग मोर्चों की बैठक लेंगे। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को 2024 और 2025 के लिए तैयारी के टिप्स दिए जाएंगे। आज ही इसका समापन है। समापन समारोह में दोनों बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

इधर दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कई कार्यक्रम है। जेपी नड्डा, पटना साहिब गुरुद्वारा जाएंगे। वे राज्य के कई जिलों में बनाए गए कार्यालयों का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। कई जिलों में शिलान्यास भी किया जाना है। गुरुद्वारा में ही  वे पीएम मोदी के मन की बात सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry