रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यपालक निदेशक श्री एम.एच. प्रसाद एवं जनरेशन कंपनी से मुख्य अभियंता श्री पंकज कोले को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर कंपनीज के चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आई.ए.एस.) ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को प्रदेश के विद्युत विकास के लिए महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विशेष रूप से एमडी श्री एन.के.बिजौरा, श्रीमती उज्जवला बघेल एवं श्री मनोज खरे ने सेवानिवृत्तजनों को मंगलकामनाओं की अभिव्यक्ति दी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी श्री प्रसाद एवं कोले ने अपनी सेवायात्रा के दौरान प्रबंधन अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षेप में प्रकाश डाला।
इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से अनुभाग अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री सेवक राम साहू को कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एम.एस. चैहान तथा महाप्रबंधक श्री वाय.बी. जैन, ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री साहू के सपिरवार उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी ने किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

