कोलकाता
प्रसिद्ध बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का रविवार तड़के दक्षिणी कोलकाता के चेतला इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बालकृष्ण दास पुरस्कार प्राप्त करने वाली निर्मला मिश्रा ने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। निर्मला मिश्रा लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। निमर्ला मिश्रा सबसे सम्मानित और प्रशंसित पार्श्व गायकों में से एक थी। उन्होंने उड़िया और बंगाली फिल्मों के लिए कई गाने गाए थे।
इलाज करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, निर्मला मिश्रा को सुबह करीब 12.05 बजे दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को आज रात अस्पताल में रखा जाएगा।
निर्मला मिश्रा ने 'ईमोन एकता झिनुक', 'बोलो तो अर्शी', 'कागोजेर फूल बोले', 'ई बांग्लार माटी चाय' और 'अमी तोमर' कुछ ऐसे लोकप्रिय बंगाली गाने हैं। इसके अलावा निर्मला मिश्रा के 'तुमी आकाश एकखुन जोड़ी' और 'अमी हरिये फेलेची गणेर साथिरे' गाने भी हिट रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

