तेज प्रताप यादव ने कहा- मेरी नकल करते हैं नित्यानंद राय; केंद्रीय मंत्री को बताया सबसे बड़ा झूठा

राज्य

 हाजीपुर
 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव भड़के हुए हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि नित्यानंद राय हमारी नकल करते हैं। गाय दुहते हैं और फोटो वायरल करते हैं। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने नित्यानंद राय को सबसे बड़ा झूठा करार दे दिया।

तेज प्रताप यादव शनिवार को अपने पुराने विधानसभा महुआ के दौरे पर पहुंचे थे। दरअसल नित्यानंद राय ने वैशाली में तेज प्रताप के छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा झूठा बताया था। इसी को लेकर पत्रकारों ने जब तेज प्रताप ने सवाल किया तो वह भड़क उठे।
 
तेज प्रताप यादव ने छतवारा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन का निरीक्षण किया इस दौरान कहा कि महुआ की महान जनता से उनका गहरा लगाव है। आने वाले समय में वे महुआ को बिहार का नंबर वन जिला बनाएंगे। साथ ही यहां के युवाओं के क्रिकेट खेलने के लिए स्टेडियम का निर्माण करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry