DJ के जनरेटर से फैला करंट,10 लोगों की मौत

देश

कूचबिहार
 पश्चिम बंगाल के कूचबिहार (Cooch Behar) में बड़ा हादसा हो गया है। रविवार देर रात करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही पिकअप वैन के करंट लगने के बाद हुई। घटना के तुरंत बाद यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वैन में सवार 27 में से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन्हें घटना में उन्हें मामूली चोटें आई थीं।

 पुलिस ने बताया कि घटना वैन में डीजे सिस्टम के जनरेटर की वायरिंग के कारण हुई होगी। माथाभंगाके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा, 'रात लगभग 12 बजे, मेखलीगंज पीएस के तहत धरला ब्रिज पर एक घटना हुई, जहां जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही पिकअप वैन बिजली की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है। जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।'

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उन्हें चंगरबंधा बीपीएचसी लाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने 27 में से 16 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन पूरी तरह से जांच की आवश्यकता है। 10 लोगों को उपस्थित चिकित्सा अधिकारी द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गयी है। वर्मा ने कहा, 'वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन चालक फरार हो गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।'

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry