भद्रा के भ्रम से बचें…प्रात: 10.38 बजे से सारा दिन मना सकते हैं रक्षाबंधन का त्यौहार

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है या बनायी जा रही लेकिन लोग संशय में हैं। शासकीय स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य रामकिशोर मिश्र(वैदिक) ने अपनी बात रखते हुए इस विषय पर कहा है कि वस्तुत:भद्रा जिस लोक में होती है वह अपना फल देती है। मुहूर्तचिन्तामणि के अनुसार भद्रा मकर राशि की पाताल में रहती है। स्थानीय पञ्चाङ (देव) के अनुसार दिनाँक 11.08.2022 (गुरूवार) को भद्रा मकर राशि दिन में 10.38 मिनट में लग रही है। जो पाताल लोक में है। अत:मृत्यु लोक में भद्रा का कोई फल नहीं है। इस कारण सभी जनमानस के लिए शुभ सूचना है कि प्रात: 10.38 बजे से सारा दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मना सकते है। किसी भी प्रकार की भ्रम से बचें और दिल खोलकर भाई बहन के पवित्र रिश्तों का यह त्यौहार उल्लास और उमंग से मनायें।

प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी श्रावणी उपाकर्म शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर वेद विभाग के तत्वाधान में दिनाँक 11.08.2022 (गुरूवार) को प्रात: 7 बजे से महादेव घाट खारून नदी के तट पर आयोजित किया गया है। जिसमें सभी विप्रबन्धु सादर प्रेमपूर्वक भाग लें और पुण्य-लाभ अर्जित करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry