मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधने का त्यौहार है, जो उनके प्यार को और भी मजबूत बनाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में बेटियों के महत्व को भी रेखांकित करता है। रक्षाबंधन का दिन हमें बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश में अनेक महिला कल्याण की योजनाएँ और बेटियों को लाभान्वित करने के कार्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का सुदृढ़ीकरण करते हुए "मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष" का गठन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की लाभान्वित महिला हितग्राहियों के बैंकों से स्वीकृत प्रकरणों पर दो प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों से रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश की सशक्त बहनों को प्रदेश के रूप में पहचान स्थापित कराने का आहवान किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry