पटना सहित 20 जिलों में आज गरज के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में ठनका गिरने का पूर्वानुमान

राज्य

 पटना

बिहार में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ते ही पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम वर्षा हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 30 किमी की रफ्तार से हवा भी चली। आज रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के 20 जिलों के एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं रोहतास व कैमूर जिले में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात के भी आसार हैं।

शनिवार को राजधानी में जहां 24.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई वहीं मुंगेर के धरहरा में भारी वर्षा 125.2 मिमी दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी से एवं यूपी के बहराइच वाराणसी, दक्षिण झारखंड एवं समीपवर्ती ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके प्रभाव से दक्षिणी भागों के अनेक व उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान है।

शनिवार को मुंगेर जिले के धरहरा में सबसे अधिक 125.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं पटना में 24.6 मिमी, गया 40.7 मिमी बारिश हुई।

भागलपुर 13.9 मिमी, मुजफ्फरपुर 35.8 मिमी, दरभंगा 14.4 मिमी, डेहरी 7.4 मिमी, नवादा के रजौली 97.6 मिमी, बक्सर के इटरही 96 मिमी बारिश हुई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry