माँ भद्रकाली शक्तिपीठ पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, चांदी के घोड़े चढ़ाकर किया आशीर्वाद प्राप्त

राज्य

कुरूक्षेत्र
हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में आज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने आए भारत देश के उपराष्ट्रपति सी .पी. राधाकृष्णन माँ भद्रकाली की विशेष पूजा करने पहुंचे। 

भव्य रूप से सजे शक्तिपीठ में सर्वप्रथम पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा व टीम के द्वारा उपराष्ट्रपति का पुष्प गुच्छे से स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति के साथ हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंदिर पहुंचे थे। ततपश्चात उपराष्ट्रपति की मंत्रोचारण, पान पत्तों व कमल पुष्पों के साथ देवीकूप पर पूजा करवाई गई, जिस प्रकार महाभारत युद्ध से पहले पांडवों ने भगवान कृष्ण के साथ यहां पूजा की थी, उसी तरह आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव में शामिल होने आए उपराष्ट्रपति ने भी माँ भद्रकाली के दर्शन कर इसी परम्परा को निभाया और विशेष पूजा के साथ परिक्रमा कर चांदी घोड़े माँ के चरण में अर्पित किए। इस दौरान अर्जुन कृत मंत्रों का पाठ किया गया। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry