शहडोल
जिला मुख्यालय स्थित नेशनल हाइवे 43 घंघरी ओव्हर ब्रिज के ऊपर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्रिज के किनारे बनी बाउन्ड्री वाल में चढ़ गई जिसमे स्कार्पियो के छतिग्रस्त होने के साथ चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक जिले में भारी बारिश का दौर चल रहा है जिससे सड़क मार्ग पर कोहरे जैसे हालात बने हुए है। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है जिसमे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो क्रमांक एमपी 54 सी 1673 एनएच 43 घंघरी ओवर ब्रिज से होकर शहडोल की तरफ़ जा रही थी तभी ओवर ब्रिज के बीचों बीच सड़क में बैठे मवेशियों को बचाने के कारण अचानक ब्रेक मारने से तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटकर हवा में उछल गई और ब्रिज के साइड में बनी वाल में लटक गई।
गनीमत रही कि स्कार्पियो ब्रिज के नीचे नही गिरी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस दुर्घटना में स्कार्पियो के क्षतिग्रस्त होने के साथ चालक ब्रजेन्द्र पाण्डेय निवासी उमरिया को गंभीर चोंटे आई है।जिसे स्थानीय लोंगों की मदद से स्कार्पियो से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

