महिला मित्र के साथ कार में रंगे हाथ पकड़े गए नेताजी, बीवी ने बीच सड़क पर चप्‍पलों से की पिटाई

उत्तर प्रदेश राज्य

 कानपुर
 
कानपुर में एक नेताजी को शनिवार देर रात कुछ पुरुषों और महिलाओं द्वारा चप्पलों से पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में पिटने वाला भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर है। ये पिटाई कथित रूप से भाजपा की महिला नेत्री के साथ रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद मोहित सोनकर की पत्नी, उनके भाइयों और महिला नेत्री के पति ने की है। हालांकि ' लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां से मोहित और तथाकथित प्रेमिका के पति को मेडिकल के लिए उर्सला भेजा गया।

बाबूपुरवा क्षेत्र के खटिकाना में रहने वाले मोहित सोनकर भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। बताया जाता है कि शनिवार रात वह किदवईनगर निवासी भाजपा नेत्री के साथ जूही क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित पार्क के पास कार में बैठे थे। तभी मोहित की पत्नी आकांक्षा उर्फ मैडम मोनी कर्नलगंज निवासी अपने भाइयों राजा सोनकर, शिशु, प्रशांत, रिंकू और प्रेमिका के पति के साथ पार्क पहुंचीं।
 
उन्होंने कार से खींच कर दोनों की पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार रात को वायरल वीडियो में क्षेत्रीय मंत्री मोहित को पत्नी और उसके भाई चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ तथाकथित प्रेमिका का पति भी है, जिसके साथ मोहित की भी हाथापाई हुई।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry