सतना सांसद गणेश सिंह की माताजी का निधन, कई दिनों से चल रहा था इलाज

मध्य प्रदेश राज्य

सतना
सतना से भाजपा के लोकसभा सांसद गणेश सिंह की माता श्रीमती फूलमती सिंह जी का बुधवार देर रात दुखद निधन हो गया है। वह 94 वर्ष की थीं तथा कई दिनों से बीमार चल रही थीं। जिनका इलाज बिरला अस्पताल में चल रहा था।24 अगस्त बुधवार को रात 11:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सांसद श्री सिंह की माताश्री का पार्थिव देह गुरुवार को सतना आवास पर 11:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रहेगा तत्पश्चात ग्रहग्राम खम्हारिया में उनका अंतिम संस्कार सुबह 11:30 बजे किया जायेगा चार पुत्रों में सांसद गणेश सिंह, गुलाब सिंह, स्व. दिनेश प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह लाला, एवं तीन बेटियां इंद्रवति सिंह, विमला सिंह, रेखा सिंह एवं नाती विक्रम सिंह, संकल्प सिंह, विकल्प सिंह, अंकुर सिंह, अंशु सिंह, व नातिन प्राची, रुचि, ग्रेसी, प्रियंका, सहित वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं । उनके निधन की खबर लगते ही उनके परिजन एवं समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। सांसद श्री सिंह ने कहा कि अपने आप को आज टूटा हुआ और अकेला महसूस कर रहा हूं। माताश्री ने बहुत संघर्ष करके इस काबिल बनाया है। ईश्वर से कामना करता हूं कि पूज्य माताजी को अपने श्रीचरणों में।इस दौरान जिलेभर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनके निवास पहुंचे हैं।

 राज्यमंत्री,महापौर से लेकर कलेक्टर भी मौजूद
सांसद गणेश सिंह की माताजी फूलमती सिंहजी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, नगर निगम आयुक्त राजेश शाही व बड़ी संख्या में राजनेता, समाजसेवी ने माता जी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी है।

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व कमल नाथ ने भी दुख प्रकट किया
सांसद गणेश सिंह की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित विपक्ष के नेताओं ने भी दुख प्रकट किया है। ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry