आयरलैंड की झील में गए थे तैराकी करने, केरल के दो लड़कों की डूबने से हुई मौत, PM ने जताया शोक

दुनिया

डबलिन
उत्तरी आयरलैंड ( northern ireland) के एक तलाब में डूबने से भारतीय मूल के दो लड़कों की मौत हो गई। ये दोनों केरल के रहने वाले थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों बच्चों की उम्र 16 साल थी। मृतक किशोरों की पहचान रूवेन साइमन ( Reuven Simon) और जोसेफ सेबेस्टियन ((Joseph Sebastian) के रूप में हुई है। आयरलैंड के सार्वजनिक सेवा प्रसारक आरटीई के मुताबिक, छह दोस्तों का एक समूह सोमवार शाम को तैरने के लिए डेरी बाहर एनाघ लॉफ (Enagh Lough outside Derry) गए हुए थे। भारतीय मूल के ये दोनों बच्चे ब्रिटेन में रहते थे।
 
झील में डूबने से भारतीय मूल के दो बच्चों की मौत
आयरलैंड के सार्वजनिक सेवा प्रसारक आरटीई ने बताया कि मृतक किशोरों की पहचान रूवेन साइमन और जोसेफ सेबेस्टियन के रूप में हुई है, जो छह दोस्तों के समूह में शामिल थे, जो सोमवार शाम को तैरने के लिए डेरी के बाहर एनाघ लॉफ गए थे। मीडिया आउटलेट ने कहा कि, झील में तैरने के दौरान यह दुखद घटना हुई।

 पुलिस को मिली जानकारी
वहीं, उत्तरी आयरलैंड की पुलिस के मुताबिक, उन्हें लोगों ने झील में अनहोनी की घटना की जानकारी सुबह के 6:30 बजे दी। जिसके बाद लापता किशोरों की खोजबीन शुरू की गई। उत्तरी आयरलैंड एम्बुलेंस सेवा (एनआईएएस) ने कहा कि, हमने तुरंत इस घटना को संज्ञान में लेते हुए बचाव और खोज अभियान शुरू कर दिया। इसके लिए त्वरित प्रतिक्रिया पैरामेडिक, पांच आपतकालीन दल, एक hazardous area response team और एक एम्बुलेमस अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया था। आरटीई के अनुसार खोज अभियान के दल में एयर एम्बुलेंस को भी शामिल किया गया था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry