हिन्दी सिनेमा की फिल्म निमार्ता प्रज्ञा कपूर पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर हमेशा ही मुखर नजर आती हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर ही उन्होंने फिल्म ‘माली’ का निर्माण किया, जिसे पिछ्ले दिनों इन्डियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ मेलबर्न में प्रदर्शित किया था। अब उनकी फिल्म "माली" का चयन शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। यह प्रज्ञा कपूर और हिंदुस्तानियों के लिए गर्व का क्षण है। माली" की कहानी 16 साल की एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो पहाड़ की शांत वादियों से निकलकर कंक्रीट के जंगलों में पहुंचती है और उसे पर्यावरण, जंगलों की बदहाल स्थिति और मानवीय लोभ, लालच देखकर दुख होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पर्यावरण को पहुंचने वाले नुक्सान से, नागरिकों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। निर्देशक शिव शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘माली’ को इन्डियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ मेलबर्न 2022 को खूब प्रशंसा मिली थी। प्रज्ञा कपूर ने शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल के अनुभव के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा मुझे खुशी है कि समाज और पर्यावरण की वर्तमान स्थिति को सच्चाई के दिखाने वाली फिल्म को इतने बड़े स्तर पर पहचान मिल रही है। मुझे खुशी है कि मैं "माली" के माध्यम से सामाजिक चुनौतियों और पर्यावरण के मुद्दों को प्रमुखता से दर्शकों के बीच रख पाई हूं। जिस तरह से फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, वह साबित करता है कि फिल्म समाज की हकीकत और जमीन मुद्दे की बात करती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

