आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने ADGP ने कर दिया है बड़ा एलान, 31 दिसंबर तक का है टारगेट

राज्य

पटना
विपक्षी पार्टी भाजपा जहां बिहार में जंगलराज फिर से आने का आरोप लगा रही है वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं।

बिहार में आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के मन से कानून का डर हटता जा रहा है और इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा जहां जंगलराज फिर से आने का आरोप लगा रही है वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय ) जितेंद्र सिंह गंगवार ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। दरअसल, गंगवार ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 31 दिसंबर तक 270402 अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी। वहीं करीब तीस हजार वाहन जब्त होने की उम्मीद है।

एडीजीपी जितेंद्र सिंह पुलिस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बिहार में बिगड़ी कानून व्यवस्था को नकारते हुए एडीजीपी ने कहा कि  वर्ष 2020 में बिहार में कुल 172,187 गिरफ्तारियां हुई थीं। एडीजीपी ने कहा कि इस साल वर्ष 2020 की तुलना में 57 तथा वर्ष 2021 की तुलना में लगभग 37 फीसदी अधिक अपराधी पकड़े गए हैं।

एडीजीपी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि किसी भी तरह का अपराध होने पर अथवा उसकी सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद जरूर लें। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। राज्य में शांति और कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए बिहार पुलिस तत्परता बेहद सक्रियता से काम कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry