विश्वकर्मा समाज के संभागीय सम्मेलन का आयोजन संपन्न, बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ

मध्य प्रदेश राज्य

 जनों को श्रीफल, शॉल, घड़ी एवं विश्वकर्मा भगवान की फोटो चित्र भेंट कर सम्मान किया
सिंगरौली

सामाजिक विकास सशक्त संगठन एवं उत्कृष्ट शिक्षण के उद्देश्य से विश्वकर्मा समाज के संभागीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 11 सितंबर 2022 को सामुदायिक भवन बैढ़न में किया गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम के महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल एवं भोपाल से पधारे विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री जी पी विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र मिश्रा, श्री गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, श्री श्रवण कुमार विश्वकर्मा, श्री राम नरेश विश्वकर्मा, अंबिका प्रसाद विश्वकर्मा, श्री चंद्र प्रताप विश्वकर्मा पूर्व नगरपालिक निगम अध्यक्ष सिंगरौली की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जेपी विश्वकर्मा कर्म योगी शिक्षाविद संचालक शिक्षण संस्थान एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय समाज सेवक भोपाल ने उपस्थित लोगों को संगठन की एकता बनाए रखने का आवाह्न किया। मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने शासन के नियमानुसार भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। श्रीमती रानी अग्रवाल ने लगभग 200 महिलाओं को साड़ी वितरित किया तथा महिलाओं को माला पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ जनों को श्रीफल, शॉल, घड़ी एवं विश्वकर्मा भगवान की फोटो चित्र भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदामा प्रसाद कुशवाहा, राम उजागर विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त एसआई), श्री अरुण सिंह चंदेल, एडवोकेट प्रेम लाल विश्वकर्मा, केवी विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन श्री गणेश विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त शिक्षक) हटवा सीधी द्वारा किया गया तथा इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी श्री राम प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम प्रसाद विश्वकर्मा, गंगा प्रसाद, राधेश्याम, बोले चंद, राजपथ सहदेव व गोपीनाथ विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry