नई दिल्ली
भारत के एचएस प्रणय BWF वर्ल्ड रैंकिंग्स में 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ये रैंकिंग मंगलवार को जारी हुई और प्रणय को टूर पर लगातार अच्छा परफॉर्म करने का इनाम मिला है। प्रणय ने मेन्स सिंगल रैंकिंग में 2 स्थानों की छलांग लगाई है।
प्रणय इससे पहले अपनी रैंकिंग के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट हासिल करने से चूक गए थे लेकिन यह शटलर भारत का सबसे कंसिस्टैंट परफॉर्मर रहा है, भले ही उनके खाते में बहुत टाइटल नहीं हों। उन्होंने भारत की थॉमस कप जीत में बहुत अहम रोल निभाया था और जापान ओपन व BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप के क्वार्टल फाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी। प्रणय हाल ही में रेस टू गुआंगझोउ रैंकिंग में टॉप रैंक्ड खिलाड़ी बने थे। इस प्रतियोगिता से सीजन के अंत में विश्व टूर फाइनल के लिए क्वालीफायर तय होता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

