सिवनी
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के देवलोक गमन पर पूरे भारत मे शोक व्याप्त है। जगह-जगह शंकराचार्य स्वामी जी को पुष्पांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को पुष्पांजलि अर्पित करने राजपूत क्षत्रिय समाज मंगल भवन भैरोगंज सिवनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे महिला मण्डल द्वारा स्वामी स्वरूपानंद महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान महिला मंडल ने श्रीराम-जय राम,जय जय राम की धुन पर कीर्तन कर गुरुदेव महाराज का स्मरण किया। इस अवसर पर महिला मंडल ने स्वामी जी के जीवन व उनसे प्राप्त शिक्षा को याद किया।स्वामी शंकराचार्य हिन्दुओं के सबसे बड़े व प्रमुख सनातनी धर्मगुरु थे। हिन्दुओं को संगठित करने के लिए स्वामी शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी ने सारा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नौ वर्ष की उम्र में ही धर्म की राह पर चलने को लेकर घर का त्याग कर दिया था।इस कार्यक्रम में प्रतीक्षा राजपूत,रक्षा राजपूत,मोनिका ठाकुर,योगिता ठाकुर,दिव्या ठाकुर,सुनीता बघेल,पिंकी बघेल,देविका ठाकुर सहित महिला मंडल बड़ी संख्या में मौजूद रही।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

